News

3/5/2026 1:28:50 PM

रुड़की के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी सौगात, 95% से अधिक अंक लाने पर NEET कोचिंग मुफ्त..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


रुड़की। शहर के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Roorkee NEET Academy ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की घोषणा की है। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को NEET की कोचिंग बिल्कुल निःशुल्क दी जाएगी।


अकादमी प्रबंधन के अनुसार इस योजना का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली और मेहनती विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग नहीं कर पाते। अक्सर NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाखों रुपये की फीस लगती है, जिससे कई योग्य छात्र पीछे रह जाते हैं। ऐसे में यह पहल उनके लिए एक सुनहरा मौका साबित हो सकती है।


संस्थान के प्रबंधक सुहैल तय्यब ने बताया कि अकादमी का प्रयास है कि छात्रों की तैयारी उनकी प्रतिभा और कौशल के आधार पर हो न कि उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर। उन्होंने कहा कि जो छात्र कड़ी मेहनत और लगन के साथ डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं, उन्हें आगे बढ़ने में संस्थान हर संभव सहयोग देगा।अकादमी की ओर से रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है। संस्थान का पता जीआईसी कॉलेज के पास, रुड़की बताया गया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies