News

3/5/2026 5:53:11 PM

दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर अवैध चाकू सहित गिरफ्तार

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर।हरिद्वार पुलिस की सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले से ही दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं और उसकी हिस्ट्रीशीट हाल ही में दिल्ली से मंगलौर थाने में स्थानांतरित हुई थी।


एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर देहात क्षेत्र व सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग स्थानों और समय पर चेकिंग के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था।दिनांक 05 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पूर्व में दिल्ली के बसंत विहार थाने का हिस्ट्रीशीटर रह चुका है, जिसकी हिस्ट्रीशीट कुछ दिन पहले ही मंगलौर थाने में स्थानांतरित की गई थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का नाम अतुल भारद्वाज पुत्र संदीप भारद्वाज, निवासी ग्राम खेड़ाजट्ट, कोतवाली मंगलौर बताया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, हेड कांस्टेबल विकास और कांस्टेबल पंकज शामिल हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies