
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर के मो शोएब ने युकेपीएसी परीक्षा में फोरेंसिक डिपार्टमेंट के सेक्शन नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पद चयन हुआ है।चयन होने पर मुक़र्रबपुर और कलियर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से नगर और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे।

कलियर नगर पंचायत के मुक़र्रबपुर में किसान के बेटे शोएब पुत्र इब्दुर्रह्मान का यूकेपीएसी की परीक्षा में फोरेंसिक डिपार्टमेंट में चयन हुआ है। आईआईटी रुड़की से मो शोएब ने एमटेक करने के बाद आईआईटी रुड़की से ही केमिस्ट्री डिपार्टमेंट से पीएचडी कर रहा है। मो शोएब ने पीएचडी के साथ साथ युकेपीएसी की भी तैयारी कर रहा था। मो शोएब किसान परिवार से है।
उसके पिता इब्दुर्रह्मान खेती करते है। सोएब का कहना है कि उन्होंने इससे पहले उसने गेट और सीएसआईआर नेट जीआरएफ की परीक्षा पास की थी।जिसमे उनका चयन रुड़की आईआईटी में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में चयन हुआ था। उसने लगन के साथ तैयारी की।और उनका चयन हुआ।फोरेंसिक डिपार्टमेंट के सेक्शन में नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में एक जनरल की और एक ईडब्ल्यूएस सीट ही थी।
जिसमें जनरल सीट पर उसका चयन हुआ है। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता पिता और अपने आईआईटी के प्रोफेसरों को दिया। अब वह अपने प्रदेश और देश की सेवा करना चाहता है। बधाई देने वालो में विधायक हाजी फुरकान अहमद, चेयरमैन समीना ,सलीम अहमद,सभासद जावेद साबरी,अकरम प्रधान, सभासद राशिद ,तुफैल अहमद, शफक्कत चेयरमैन, एडवोकेट शादाब, रईस अहमद , इसरार शरीफ ,नाजिम त्यागी, डॉक्टर यूनुस ,सफीक मलिक, एडवोकेट सहजाद, रोशन आदि नगरवासियों ने बधाई दी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies