News

3/7/2026 6:05:40 PM

यूकेपीएससी में चयन पर मो. शोएब का विधायक फुरकान अहमद ने किया स्वागत

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। नगर पंचायत कलियर के मुक़र्रबपुर निवासी किसान इबदुर्रहमान के पुत्र मो. शोएब के उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (यूकेपीएससी) परीक्षा में चयन होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मो. शोएब का चयन फोरेंसिक विभाग के नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।मो. शोएब एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता इबदुर्रहमान खेती करते हैं। शोएब ने आईआईटी से एमटेक किया है और वर्तमान में वहीं के केमिस्ट्री विभाग से पीएचडी कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने यूकेपीएससी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की।

इस अवसर पर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि मो. शोएब की सफलता पूरे कलियर क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

इस दौरान चेयरमैन समीना, सलीम अहमद, सभासद जावेद साबरी, तसलीम पप्पू पीरजी, शफक्कत चेयरमैन, अकरम प्रधान, सभासद राशिद, तुफैल अहमद, एडवोकेट शादाब, रईस अहमद, इसरार शरीफ, नाजिम त्यागी, डॉ. यूनुस, शफीक मलिक, एडवोकेट सहजाद, रोशन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मो. शोएब को बधाई दी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies