News

3/7/2026 6:17:20 PM

शाह की रैली में समर्थकों की भारी भीड़ के साथ पहुंचे भड़ाना...

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। जहाँ एक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को ऐतिहासिक बताया जा रहा है, वहीं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मंगलौर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने शनिवार को विधानसभा मंगलौर से बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर गए, जहाँ पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया गया, जो की बीजेपी के लिए मजबूत संकेत हैं। इस दौरान नारसन से लेकर हरिद्वार तक भारी भीड़ देखने को मिली, वहीं कार्यकर्ताओं में गृह मंत्री के आने से उत्साह व जोश भी देखने को मिला। करतार सिंह भड़ाना द्वारा गृहमंत्री अमित शाह की रैली में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ पहुँचना वाकई बड़ी बात है। इससे यह आंकलन लगाया जा रहा है कि आगामी 2027 चुनावों में मंगलोर विधानसभा सीट पर भाजपा विरोधियों को कड़ी टक्कर देने को तैयार है। इस अवसर पर किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ,नारसन मंडल अध्यक्ष राजीव राणा, मंगलौर मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता, मंगलौर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी राम मूर्ति, चेयरमैन सर्वेश चौधरी, जमीर हसन अंसारी, विनीत चौधरी , शहजाद इदरीसी, अंजुम,अरविंद चौधरी, इरशाद अंसारी,गौरव भारद्वाज, कुलदीप ,मांगेराम ,राजू पहलवान , व बादल मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies