News

3/7/2026 9:55:26 PM

दरगाह साबिर पाक में ‘फर्जी खादिमों’ पर अवैध वसूली का आरोप, सभासद ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक परिसर में कथित तौर पर फर्जी खादिमों द्वारा जायरीनों से अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड-6 की सभासद रेशमा परवीन ने तहसीलदार रुड़की और दरगाह प्रबंधक को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


सभासद रेशमा परवीन का आरोप है कि इन दिनों दरगाह परिसर में फर्जी खादिमों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग खुद को दरगाह से जुड़ा बताकर बाहर से आने वाले जायरीनों को गुमराह करते हैं और चढ़ावे के नाम पर उनसे नकदी तथा अन्य कीमती सामान लेकर अपनी जेब में डाल लेते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार जायरीन दरगाह के सरकारी दान पात्र में पैसा, सोना या चांदी चढ़ाना चाहते हैं, लेकिन ये फर्जी खादिम उन्हें दानपात्रों तक पहुंचने नहीं देते और दबाव बनाकर खुद ही ले लेते हैं। इससे दरगाह प्रशासन और वक्फ बोर्ड के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है।सभासद का भी आरोप है कि इन लोगों का विरोध करने पर वे अधिकारियों से मिलीभगत होने की धमकी देते हैं।और दरगाह के कुछ कर्मचारी और पीआरडी जवान इन पर कार्रpवाई करने में असमर्थ दिखाई देते हैं, जबकि कुछ कर्मचारियों पर मिलीभगत का भी संदेह जताया गया है।इसके अलावा फर्जी खादिमों पर दरगाह के आसपास स्थित कमरों और सिदारियो पर अवैध कब्जा करने का आरोप भी लगाया गया है। दूर-दराज से आने वाले जायरीनों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं, जिससे दरगाह की छवि प्रभावित हो रही है।सभासद रेशमा परवीन ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर फर्जी खादिमों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि दरगाह आने वाले जायरीनों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की,जिलाधिकारी हरिद्वार और वक्फ बोर्ड के सीईओ देहरादून को भी प्रेषित की गई है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies