News

3/9/2026 5:41:10 PM

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया महिला दिवस, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री नेहा जोशी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को समाज में समान अवसर और सुरक्षित वातावरण मिले, ताकि वे आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकें।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर है।

इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व सदस्य राखी चंद्रा, महिला मोर्चा मीडिया संयोजिका सावित्री मंगला,पार्षद देवकी जोशी,पार्षद रिशु वर्मा, निधि शांडिल्य, रश्मि चौधरी, प्रतिभा चौहान, दीप्ति रावत, गीता मलिक, आशा धस्माना, नीलम, ममता चहल, गीता रावत, अनीता गुप्ता, सुनीता गोस्वामी और मिथलेश राठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies