दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शनिवार को रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चंद्रशेखर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने किया।
भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने “संसद से नरेंद्र गायब, रसोई से सिलेंडर गायब” जैसे नारे लगाते हुए महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा और आम जनता को राहत देने की मांग की।इसके बाद सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।
महंगाई से आम जनता परेशान
जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक और जनविरोधी नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है और गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ा है।
सरकार पर लगाए आरोप
प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है।
सिलेंडर के दाम घटाने की मांग
प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता की आवाज उठाती रही है और महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तुरंत कम करने की मांग की।
ये नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन में गौरव प्रधान, भूषण त्यागी, नवीन जैन, सुनील शर्मा, बी.पी. गुप्ता, मिंटू जायसवाल, नंदलाल यादव, मदनपाल भड़ाना, संजय गुड्डू चौधरी, मोहम्मद इरशाद वैभव सैनी और वीरेंद्र कुमार शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बहस
धरना-प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही थी, उसी दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच कुछ समय के लिए कहासुनी भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके प्रदर्शन में दखल दे रही है।इस पर रुड़की कोतवाली के सीनियर सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठी ने कहा कि पुलिस केवल ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद है और प्रदर्शन में बाधा डालने का कोई उद्देश्य नहीं है।
वहीं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने पुलिस पर प्रदर्शन में व्यवधान डालने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जब-जब धामी डरता है, पुलिस को आगे करता है” जैसे नारे भी लगाए। हालांकि कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies