News

3/14/2026 2:43:01 PM

कलियर :: हिस्ट्रीशीटरों की परेड, नशा कारोबारियों को सख्त चेतावनी..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। क्षेत्र में अपराध और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कलियर पुलिस ने कोतवाली परिसर में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई। पुलिस ने सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने पूर्व में नशा कारोबार से जुड़े लोगों को भी रडार पर रखा है। शनिवार को थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने क्षेत्र के 14 हिस्ट्रीशीटरों को बुलाया गया। इस दौरान उनसे उनकी वर्तमान आजीविका और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने कहा कि जिन लोगों की हिस्ट्रीशीट खुली हुई है और जो पहले नशे के कारोबार में लिप्त रहे हैं, उन पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।साथ ही सभी हिस्ट्रीशीटरों को निर्देश दिए गए कि वे प्रत्येक सप्ताह अपनी गतिविधियों की जानकारी संबंधित बीट अधिकारी या कर्मचारी को देंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies