News

3/14/2026 2:47:02 PM

आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: 11.84 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रुड़की पुलिस, सीआईयू और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में कोतवाली रुड़की पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।

13 मार्च को उपनिरीक्षक मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दीपांकर (33) निवासी गोलभट्टा मिलाप नगर और अनिकेत चौहान (26) निवासी डबल फाटक रतन का पूर्वा रुड़की को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बाइक संख्या यूके-08 वाई-0640 से आर्मी एरिया स्थित सैपर मार्केट में स्मैक बेचने के लिए जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11.84 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। इस मामले में कोतवाली रुड़की में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसएसपी हरिद्वार ने साफ कहा है कि जिले में अवैध नशे का कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies