News

15-03-2026 11:34:51

मंगलौर क्षेत्र में लूट की गाड़ी से सड़क हादसा-एक की मौत...


दैनिक रुड़की (फिरोज खान):::

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र में लूट और हादसे की घटना सामने आई है। जहां तीन बदमाशों ने बुकिंग पर चलने वाली टाटा नेक्सन कार लूट ली और कार चालक को नीचे गिराकर फरार हो गए। भागने के दौरान उन्होंने स्कूटी सवार रिटायर सिंचाई विभाग के इंजीनियर अनिल त्यागी को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार मंगलौर के ग्राम नगला निवासी रोहित गाड़ी चलाने का काम करता है। शनिवार की शाम तीन व्यक्तियों ने मोहनपुर से हरियाणा जाने के लिए उसकी टाटा नेक्सा बुक की थी। जैसे ही गाड़ी चालक मंगलौर गुड मंडी पर पहुंचा तो आरोपियों ने किसी बहाने से कार चालक से गाड़ी रुकवा कर उसे गाड़ी से उतारकर मारपीट की और गाड़ी लेकर फरार हो गए। भागने के दौरान उनकी गाड़ी ने स्कूटी सवार अनिल त्यागी निवासी ग्राम कुहाहेड़ी गुरुकुल नारसन को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies