News

17-03-2026 13:13:37

ज्ञान से सशक्त भविष्य: तहसील रुड़की में आधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण, AI शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

 दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत वी मार्क इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण तहसील रुड़की परिसर में किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के. के. पंत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर लैब का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक विकास गर्ग भी मौजूद रहे।

यह कंप्यूटर लैब विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों, खासकर बालिकाओं, को डिजिटल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस दौरान जिला प्रशासन हरिद्वार और आईआईटी रुड़की के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर भी हस्ताक्षर किए गए। एमओयू पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, निदेशक प्रो. के. के. पंत और संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की श्री दीपक रामचंद्र शेट ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत सरकारी स्कूलों के छात्रों को कंप्यूटर एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर और छात्र Community Outreach Program के माध्यम से प्रशिक्षण देंगे। पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में बालिकाओं की भागीदारी को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम में डीन एसआरआईसी प्रो. विवेक मलिक, डीन इंटरनेशनल रिलेशन्स प्रो. करुण रावत, डीन एकेडमिक्स श्री नवीन नवानी, सीनियर कंसल्टेंट श्रीमती मार्गरेट क्लिमकोटी, अपर उपजिलाधिकारी श्री अनिल कुमार शुक्ला, तहसीलदार रुड़की श्री विकास अवस्थी और तहसीलदार लक्सर श्रीमती शुभांगिनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, कंपनी की ओर से सीएफओ डी. के. बंसल, जीएम (एचआर) राहुल वत्स, एचआर अभय गोयल और लीगल हेड श्री ज्ञान प्रकाश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यह पहल छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी और उन्हें डिजिटल भारत के निर्माण में सहभागी बनाएगी। आईआईटी रुड़की के निदेशक ने इसे शिक्षा, प्रशासन और उद्योग जगत के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

यह पहल न केवल डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देगी, बल्कि ग्रामीण और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies