
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज में 'फार्मेसी के जनक' प्रोफेसर एम.एल. श्रॉफ की स्मृति में 'फार्मा अन्वेषण देवभूमि उत्तराखंड 2026' का भव्य आयोजन किया गया। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने देशभर के शोधकर्ताओं और छात्रों को एक साझा मंच प्रदान किया है।


पीसीआई के अध्यक्ष डॉ मंटू कुमार एम पटेल, पीसीआई सदस्य डॉक्टर शिवानंद पाटिल, ड्रग्स कंट्रोलर डॉ. सुधीर कुमार एवं संस्थापक रमेश शर्मा, निदेशक पंकज शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के समस्त फार्मेसी संस्थानों के बी.फार्मा, डी.फार्मा, और एम.फार्मा के छात्र व उद्योग विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत (वर्जुअल) के माध्यम से सभी के साथ अपने विचार साझा किए। पीसीआई अध्यक्ष डॉ. मोंटू कुमार एम. पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि फार्मेसी शिक्षा में नवाचार और वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि फार्मा अन्वेषण" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक मिशन है। यह छात्रों को अपने शोध प्रोजेक्ट्स और वैज्ञानिक विचारों को विशेषज्ञों के सामने रखने का राष्ट्रीय मंच देता है। उन्होंने जोर दिया कि उद्योग और शिक्षा जगत के बीच की दूरी को कम करने के लिए ऐसे आयोजन अनिवार्य हैं।

विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि फार्मा अन्वेषण कार्यक्रम भारत में फार्मेसी शिक्षा और अनुसंधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा फार्मा इंडस्ट्री के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. पटेल ने प्रदेश के विभिन्न फार्मेसी कॉलेजों के निदेशकों और प्राचार्यों के साथ 'चाय पर चर्चा' की, जिसमें शिक्षा के स्तर को सुधारने और भविष्य की चुनौतियों पर मंथन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज शर्मा ने अतिथियों को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं पीसीआई अध्यक्ष द्वारा भी शिक्षाविदों को प्रमाण पत्र और पौधे भेंट किए गए।

इस अवसर पर ममतेश शर्मा, शौर्य शर्मा , कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ शम्मी चड्ढा , मीडिया प्रभारी विजय अरोड़ा , चित्रा गुप्ता , सुनीता रानी , दीपक सैनी , मोहम्मद काशिफ , दुष्यंत पुंडीर , अक्षय कुमार , दीपक कांबोज , अवि सैनी , गौरव शर्मा , निशांत अंजुम , चंदन सैनी , अजय कुमार , राधेश्याम , प्राची जिंदल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies