News

17-03-2026 17:05:44

वैश्य एकता दिवस पर गौ सेवा का संदेश-समाज ने लिया संकल्प...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, महानगर रुड़की द्वारा संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. रामदास अग्रवाल की पुण्य स्मृति में 17 मार्च को वैश्य एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को गौ सेवा को समर्पित करते हुए वैश्य समाज के लोगों ने गौशाला पहुंचकर विधिवत गौ पूजन किया और गौ माता को चारा खिलाया।

कार्यक्रम के दौरान सभी वैश्य बंधुओं ने समाज को एकजुट और संगठित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी के माध्यम से समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, महामंत्री आदर्श गुप्ता, कोषाध्यक्ष सिविन सिंगल, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी दीपक मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष राम गोपाल कंसल, अजय गुप्ता (पैटर्न सदस्य), उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, नितिन जिंदल, आकाश गोयल, राकेश सिंघल, राजीव गुप्ता, राजीव गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, कविश मित्तल, राजकुमार मित्तल, प्रशांत अग्रवाल, जिला महामंत्री संगठन अमित अग्रवाल, सावित्री मंगल, संजय गर्ग, प्रमोद गोयल (अध्यक्ष गौशाला सभा), बीएल अग्रवाल, जीडी गुप्ता, राजेश चंद्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies