
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। क्वांटम यूनिवर्सिटी में उद्यमिता विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को व्यवसाय की वास्तविक चुनौतियों और अवसरों से रूबरू कराया गया।
क्वांटम स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा हार्मनी हॉल में My Journey as an Entrepreneur विषय पर आयोजित कार्यक्रम में निरजा हैंडीक्राफ्ट, अहमदाबाद के संस्थापक पुनीत गोयनका मुख्य वक्ता रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अजय गोयल, कुलपति प्रो. (डॉ.) विवेक कुमार, निदेशक डॉ. मनीष श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथि, संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पुनीत गोयनका ने पारंपरिक भारतीय शिल्प को आधुनिक बाजार से जोड़ने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनका उद्यम देशभर के कारीगरों के साथ मिलकर अज्रख, कलमकारी, बंधनी, मधुबनी और चिकनकारी जैसी कला को बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने छात्रों को सतत विकास, नैतिक मूल्यों और नवाचार के साथ व्यवसाय करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अंत में निदेशक डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies