
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर, नियामतपुर एवं पूरनपुर में विकास कार्यों को नई दिशा देते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य चौधरी राजेंद्र सिंह ने विभिन्न निर्माण कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, भवन एवं अन्य आधारभूत ढांचे के निर्माण से गांवों का स्वरूप बदलेगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रधान सतकुमार, जोध सिंह, निर्दोष प्रधान, तपन प्रधान, विशाल चौधरी, कुलवीर सिंह, अरविंद, राजवीर, सरना, प्रधान उपदेश, प्रधान तेजपाल सिंह, अजब सिंह, शेर सिंह, सोमपाल सहित क्षेत्र और विधानसभा के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies