

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। एडवोकेट नवीन कुमार जैन के तत्वावधान में तहसील कैंप कार्यालय पर देश की स्वतंत्रता क्रांति के महान नायक शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने शहीदों के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया।


कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बी.एल. अग्रवाल और जैन समाज के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र जैन ने शहीदों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा में इन क्रांतिकारियों की भूमिका अद्वितीय रही है, जिसने पूरे देश में देशभक्ति का संचार किया।
मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एड. नवीन जैन ने कहा कि 23 मार्च 1931 को अंग्रेजी हुकूमत ने साजिश के तहत तय समय से पहले ही भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी थी। उनकी इसी शहादत ने भारत माता को आजाद कराने की अग्नि को और अधिक प्रज्वलित कर दिया।

राष्ट्र की अखंडता की ली गई शपथ
वक्ताओं ने याद दिलाया कि ये क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद और जलियांवाला बाग हत्याकांड से गहरे प्रभावित थे और उन्होंने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने का संकल्प लिया था। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, सचिन गोंड़वाल, अशोक कुमार, कन्हैया ठाकुर, ऋषिपाल बर्मन, इंद्र कुमार और राजेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies