
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक पर पड़ोस की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कलियर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया और वहां उसने किशोरी को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली।
होश आने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया।डरी-सहमी किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई।जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू दी है।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies