
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
रुड़की। उत्तराखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर विधायक प्रदीप बत्रा का विभिन्न संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ, जनपद हरिद्वार तथा मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन (चिकित्सा विभाग) के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राजकीय फार्मेसी अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं जिला मंत्री एस.पी. बडोला तथा मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज नवानी ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि प्रदेशवासियों को मंत्री से काफी उम्मीदें हैं और उनके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखण्ड में चहुंमुखी विकास को नई दिशा मिलेगी। साथ ही परिवहन विभाग में भी नए आयाम स्थापित होने की अपेक्षा जताई गई।
वहीं मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी पदाधिकारियों एवं संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश मेढानी, फार्मेसी अधिकारी निस्कांत सिरोहा, आतोष कुमार, विनोद कुमार एवं विपिन बर्मन सहित मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies