News

26-03-2026 14:10:10

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा ऐलान::चारधाम यात्रा होगी सरल-सुखद, यात्रियों के लिए ग्रीन कार्ड व्यवस्था लागू...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को सरल और सुखद बनाने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। एक बार ग्रीन कार्ड बनने के बाद यात्रियों को पूरे प्रदेश में यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मीडिया से वार्ता करते हुए परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। इसके लिए व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है और विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियां की जा रही हैं।


कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि रुड़की रोडवेज बस स्टैंड का कोई स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। वर्तमान बस अड्डे का ही जीर्णोद्धार कर उसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड को बेहतर रूप दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त भगवानपुर, झबरेड़ा और मंगलौर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बसों के सुचारू संचालन के लिए अच्छे और सुव्यवस्थित बस स्टैंड विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार कुंभ मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगामी कुंभ मेला ऐतिहासिक होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies