News

26-03-2026 20:17:14

गंगनहर में डूबे युवक की तलाश जारी, एक को सकुशल बचाया...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर।कलियर स्थित गंगनहर में दो युवकों के डूबने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार एक युवक को समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरा युवक पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया, जिसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।


नौचंदी जुमेरात के चलते पिरान कलियर में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इसी दौरान कुछ लोग गंगनहर में स्नान करने पहुंचे, जहां यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शी राहगीर मोनिस ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि दो युवक गंग नहर में डूब रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से दिव्यांश निवासी गाजियाबाद लोनी को बचा लिया गया, लेकिन दूसरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों व जल पुलिस की टीम के साथ लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था और तलाश अभियान लगातार जारी है।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि डूबे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों और जल पुलिस की मदद ली जा रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies