News

27-03-2026 18:50:58

नगर कार्यकारिणी का विस्तार एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। भारतीय ब्रह्म सभा द्वारा नगर निगम के बैठक कक्ष में एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की मजबूती के लिए नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता और सेवा का संकल्प दोहराया गया।

​प्रमुख पदाधिकारियों के विचार:

​संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। नई कार्यकारिणी समाज के उत्थान और विप्र बंधुओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

​ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, "विस्तार का मुख्य उद्देश्य हर वार्ड और मोहल्ले तक सभा की पहुंच बनाना है ताकि हम और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। ​नगर अध्यक्ष राजेश कपिल ने संगठन की आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

​होली मिलन की सफलता पर सम्मान:

हाल ही में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर, सभा द्वारा उन सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को भव्य बनाया। समाज के प्रति उनकी निष्ठा और परिश्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

​इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं और समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई।ब्रह्म सभा रुड़की द्वारा किया गया सम्मान समारोह आयोजित।


आज नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में ब्रह्म सभा रुड़की द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें गत 1 मार्च को सभा द्वारा कराए गए होली मिलन समारोह में सहयोग करने वाले सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए ब्रह्म सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम में किसी न किसी रूप सहयोग देने वाले सभी साथी सम्मान पाने के हकदार हैं। सभी साथियों से में आगे भी ब्रह्म सभा द्वारा मनाए जाने वाले कार्यक्रमों में सहयोग की अपेक्षा रखता हूं।सभा के नगर अध्यक्ष राजेश कपिल जी ने उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं को धन्यवाद दिया।इसी के साथ आज ब्रह्म सभा रुड़की की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें राजेश कपिल जी को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ राम कुमार शांडिल्य व संदीप कौशिक को उपाध्यक्ष पद बनाया गया। अनुज शर्मा महासचिव, तथा वैद्य टेकबल्लभ, विरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा व आदित्य शुक्ला को मंत्री बनाया गया है।

संयुक्त मंत्री पद पर दीपक शांडिल्य तथा पं सचिन शास्त्री को नियुक्त किया गया है।

पं विनोद मिश्रा को संगठन मंत्री व पूर्व कोषाध्यक्ष की उमेश कुमार शर्मा के साथ ही आदेश कौशिक जी को भी जोड़ा गया है। मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी डां श्री गोपाल नारसन व मुनीश शर्मा को दी गई है योगेश शर्मा जी को आडिटर बनाया गया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies