News

27-03-2026 20:17:03

हज यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग व टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


रुड़की/कलियर। हज यात्रा पर जाने वाले चयनित हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद हरिद्वार और पौड़ी के हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक टीकाकरण किया गया। हज यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व यह प्रक्रिया अनिवार्य होती है, ताकि यात्रियों की सेहत सुनिश्चित की जा सके।


शुक्रवार को जिला उप चिकित्सालय रुड़की में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल तथा हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान हरिद्वार जिले के 103 और पौड़ी जिले के 4, कुल 107 हज यात्रियों का मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण किया गया। अतिथियों ने सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद देते हुए इसे एक पाक और पवित्र सफर बताया। उन्होंने कहा कि हज हमें समानता और भाईचारे का संदेश देता है, जहां सभी लोग एहराम में एक समान नजर आते हैं और अमीर-गरीब का कोई भेद नहीं रहता।हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने जानकारी दी कि उधमसिंह नगर, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रामनगर, नैनीताल, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत सहित अन्य जिलों में भी इसी प्रकार के मेडिकल स्क्रीनिंग और टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड राज्य हज समिति की सदस्य तरन्नुम खान, समीर जाफरी, पूर्व सदस्य अकरम साबरी, हज अधिकारी मौ. अहसान, नदीम जैदी, अब्दुल सलाम, अजीम, अब्दुल शाहिद, अब्दुल कादिर, इजहारूल हक, गुलशन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies