News

27-03-2026 20:51:51

उत्तराखंड में मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी-बत्रा को उधमसिंहनगर मदन कौशिक को पौड़ी की जिम्मेदारी..

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



देहरादून। उत्तराखंड शासन के नियोजन अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में पूर्व में निर्गत सभी आदेशों को निरस्त करते हुए राज्यपाल की सहमति से नए सिरे से मंत्रियों को जनपदवार प्रभार सौंपे गए हैं।

जारी सूची के अनुसार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार जनपद का प्रभार दिया गया है, जबकि गणेश जोशी को टिहरी एवं रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़ तथा सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी जनपद का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त चंदन राम दास को नैनीताल, प्रेमचंद अग्रवाल को चमोली एवं चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर तथा राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रमुख सचिव द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित मंत्री अपने-अपने आवंटित जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे तथा विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

शासन के इस निर्णय को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे जिलों में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग तेज होने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies