
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। स्वस्थ रुड़की संकल्प के अंतर्गत दुर्गा चौक पर शुक्रवार को 9वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया। मेडिकल शिविर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता के द्वारा लगाया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में ईसीजी, बीपी, शुगर, खून की जांच, बीएमडी टेस्ट सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही हृदय, हड्डी, दंत, त्वचा, स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को उपचार एवं सलाह दी गई।
इसके अतिरिक्त आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया गया। शिविर में निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहना चाहिए। जिससे लोगों के स्वास्थ्य को लाभ मिल सके। शिविर के लिए उन्होंने ध्रुव गुप्ता को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा की जिन लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने 10 वर्ष पहले भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी से निकाल दिया था ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी जॉइनिंग कर रही है। पार्टी के सिद्धांतों के विपरीत चलने वाले लोगों को भारतीय जनता पार्टी में कोई जगह नही है ऐसे लोगों का कांग्रेस पार्टी में जमवाड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी पचा सकती है।
इस पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मौन धारण किया हुआ है और बाकी बचा 27 में जनता कांग्रेस का मुंह बंद कर देगी। भारतीय जनता पार्टी के विकास की राह को अब कोई रोक नहीं सकता है। उसमें आप सबका सहयोग चाहिए।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि स्वस्थ अभियान जनहित में एक सराहनीय पहल है और ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
आयोजक ध्रुव गुप्ता ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य स्वस्थ रुड़की को जनआंदोलन बनाना है और भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला अध्यक्ष मधु सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह, पूर्व पार्षद विवेक चौधरी, पार्षद संजीव तोमर, पार्षद अनुराग त्यागी, पार्षद आकाश जैन, ललित मोहन अग्रवाल, डॉ सौरभ गुप्ता, आदित्य बृजवाल, ऋषिपाल बालियान, प्रदीप पाल, सेवाराम, प्रवेश आदि लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies