News

04-04-2026 08:50:08

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 आरोपी गिरफ्तार...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कलियर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए शांति भंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक कार्रवाई की गई।


कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशा पर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में फर्जी खादिम बनकर जायरीनों को परेशान करने वाले मौ. आशिफ निवासी मुगलपुरा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और न्यूसेन्स फैलाकर शांति भंग करने वाले सोनू, मौ. मुन्ना, मौ. खालिद शेख और जुल्फकार शेख निवासी पिरान कलियर को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, एसएसआई देवेंद्र सिंह तोमर, हेड कॉन्स्टेबल जमशेद अली, रविन्द्र बालियान, जितेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies