दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के मेन गेट के पास स्थित एक दुकान से मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।जिससे आरोपी की पहचान की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाते हुए दुकान पर पहुंचा और मौका देखकर मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपी की पहचान करने और मोबाइल फोन बरामद कराने की मांग की है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दरगाह क्षेत्र में भीड़ अधिक रहने के कारण इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies