
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा ने शनिवार को अपने भारी समर्थकों के साथ भाजपा में वापसी कर ली। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दोनों का माल्यार्पण कर पार्टी में वापसी करने पर स्वागत किया। 
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में 2025 वाली गलती नहीं दोहराई जाएगी। 2027 में भाजपा अपने ही बीच का विधायक लाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा को राष्ट्रवादी बताते हुए कहा मोदी सरकार में लगातार भारत दुनिया में मजबूत हुआ है। भारत आज दुनिया में चौथी अर्थव्यवस्था है। पुरी दुनिया में आज भारत का लोहा माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। यही कारण है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रदेश अध्यक्ष ने चेयरमैन सतीश नेगी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा की घर वापसी को सराहनीय कदम बताया।
कहा कि दोनों खानपुर विधानसभा क्षेत्र से ही है। जिस कारण दोनों की घर वापसी से 2027 में पार्टी को फायदा पहुंचेगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू राणा ने कहा कि वह पहले भाजपा के थे और आज भी भाजपा के ही हैं। उनकी और उनके परिवार की विचारधारा हमेशा से ही भाजपा की रही है। चेयरमैन सतीश नेगी ने कहा कि भाजपा उनका परिवार है और परिवार में कई बार मतभेद हो जातें हैं, लेकिन घर नहीं छोड़ा जाता। वह भी अपने घर में वापस आ गए हैं। सतीश नेगी ने कार्यक्रम में आए सभी क्षेत्रवासियों, भाजपाईयों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विकास पाल एवं सभासद विजय सिंह पंवार ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, हरीश शर्मा, जगदीश नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर, पूर्व पार्षद जितेंद्र नेगी, शेखर राणा पुंडीर, प्रदीप पाल, तेजपाल मौर्य, पूर्व चेयरमैन योगेंद्र सिंह पुंडीर, अतुल राणा, सभासद कुंवर सिंह डंगवाल, पूर्व शिवाजी कालोनी अध्यक्ष देव सिंह सामन्त, हिम्मत सिंह राणा, गंगा सिंह बिष्ट, ममता चहल आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies