
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।कलियर पुलिस ने बिजली चोरी और धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशा पर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है।इस दौरान कार्रवाई करते हुए मुर्करम पुत्र रसूला निवासी रहमतपुर थाना पिरान कलियर (हाल पता बेलडा, शामली उत्तर प्रदेश) तथा गुफरान अली पुत्र गौरी निवासी मीरपुर कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और इनके खिलाफ वारंट जारी थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी,एसएसआई देवेन्द्र सिंह तोमर, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह,हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल विक्रम सिंह, नीरज राणा शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies