दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग बच्ची को कलियर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

सद्दीक निवासी फतेहगंज बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी पीठ बाजार पिरान कलियर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 4 अप्रैल को उसकी नाबालिग पुत्री घर से सामान लेने दुकान गई थी और वह वापस नहीं लौटी।आसपास में काफी तलाश किया लेकिन उसका कही कोई पता नही चला है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का सहारा लेते हुए बच्ची के हुलिए और फोटोग्राफ के आधार पर क्षेत्र में व्यापक पूछताछ की।लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने 24 घंटे में इमाम साहब दरगाह परिसर के पास से बच्ची सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।बच्ची के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने कलियर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
टीम में कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी,उप निरीक्षक रामअवतार हेड कांस्टेबल सोनू कुमारकांस्टेबल भादूराम शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies