दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही छात्रों और उनके अभिभावकों को मिठाई वितरित कर नए सत्र की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में भीम सिंह ने भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को संबोधित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रवेशोत्सव की व्यवस्था में शिवानी, दीप्ति चौहान, अनु राणा एवं मनोज कुमार लाम्बा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के राजेश कुमार वर्मा, राजा राम गुर्जरी,राकेश कुमार वर्मा, शिव कुमार, डॉ. शालिनी त्रिपाठी, संगीता कुमारी, प्रीति जैन, डॉ. प्रीति गोयल, श्रीमती छवि अग्रवाल, संजय कुमार, राखी, विनीता गुप्ता एवं मधु कुकरेती सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies