
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। बीएसएम तिराहा स्थित नेहरू नगर में यूथ कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। रुड़की महानगर यूथ कांग्रेस के महामंत्री पद पर निर्विरोध चुने गए हार्दिक त्यागी तथा रुड़की ग्रामीण यूथ कांग्रेस के महामंत्री बने सौरभ त्यागी का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर हार्दिक त्यागी ने अपने संबोधन में सभी युवा मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा और वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा।
वहीं, रुड़की ग्रामीण के नवनिर्वाचित महामंत्री सौरभ त्यागी ने कहा कि प्रदेश में युवा और किसान लगातार समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के नाम पर युवाओं को निराशा मिल रही है और परीक्षाओं के रद्द होने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही युवाओं के हितों की रक्षा करने में सक्षम है और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही, संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं में प्रियांशु त्यागी, हर्ष, स्पर्श सिंघल, दिशांक शर्मा, विवेक कुमार, नरेंद्र त्यागी, पार्थ भाटिया, अनुकूल, गौतम तोमर, लवी, अभिनव, गौरव राठी, हर्षित, विश्वजीत, वरुण, अंशुल, अमित,वर्णित,गोकुल, प्रतीक, लव,कुश आदि उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies