दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने नई दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू से शिष्टाचार भेंट कर आगामी हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को बेहतर बनाने का आग्रह किया।

मंगलवार को हुई इस मुलाकात में खतीब अहमद ने विशेष रूप से सऊदी अरब के पवित्र शहरों मक्का और मदीना में हज यात्रियों के ठहरने के लिए बेहतर भवन और व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और परिवहन सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्य हज समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि भारत सरकार हज यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हज यात्रा 2026 के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यात्रा सुचारु, सुरक्षित और आरामदायक हो।मुलाकात के दौरान हज यात्रा को सकुशल संपन्न कराने और यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली आधुनिक व तकनीकी सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई
।उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि राज्य के कोटे से जाने वाले यात्रियों की हर संभव सहायता के लिए हज समिति अध्यक्ष ख़तीब अहमद के प्रयास से लगातार कार्य कर रही है। आवेदन प्रक्रिया से लेकर रवानगी तक यात्रियों को मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने हेतु विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies