दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग देहरादून की ओर से बुधवार को पिरान कलियर स्थित साबरी गेस्ट हाउस में लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की।
बुधवार को पिरान कलियर में लगाये गए शिविर में अल्पसंख्यक समुदाय को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य, कृषि, पेंशन, खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, उद्योग, ऋण योजनाएं, आयुष्मान योजना, महिला कल्याण, चाइल्ड हेल्पलाइन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने बताया कि शिविर में करीब 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से लगभग 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।क्षेत्र जी प्रमुख समस्याओं में पेयजल, शौचालय, राशन कार्ड, नालों की सफाई, मच्छर एवं मक्खियों का प्रकोप शामिल रहा। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर रुड़की एएसडीएम अनिल कुमार शुक्ला, आयोग के सचिव जगदीश सिंह रावत, शमा प्रवीन, जेएस राणा अपर बीडीओ रुड़की, एलडीएम दिनेश कुमार गुप्ता, इप्शिता रावत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हरिद्वार, नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान,सभासद राशिद साबरी,नाज़िम त्यागी,रहीस अल्वी, डॉक्टर शहजाद, अमजद मलिक, अकरम साबरी, इस्तेकार प्रधान, अजहर प्रधान आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies