News

08-04-2026 16:01:12

ट्रैक्टर चालक ने सूझबूझ से बचाई जान, नाले में गिरकर हुआ घायल..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। रहमतपुर रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन को नाले की ओर मोड़ दिया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई, जिससे चालक घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार मंगलवार को रहमतपुर की ओर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की तरफ आ रही थी। जैसे ही वाहन एक धर्म कांटे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों की बाईक एक साइकिल सवार को टक्करा गई।उसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार एक युवक सड़क के बीच जा गिरा। स्थिति को भांपते हुए ट्रैक्टर चालक ने तुरंत निर्णय लेते हुए वाहन को दूसरी ओर मोड़ दिया, ताकि सड़क पर गिरे युवक को बचाया जा सके। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली संतुलन खो बैठी और नाले में गिरकर पलट गई।हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल भिजवाया। घायल चालक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की और राहत की सांस ली।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies