दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर सराहनीय पहल करते हुए रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन ने बुधवार को बार रूम में निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित किया। शिविर में गुड़गांव स्थित Medanta – The Medicity के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कैंप में 300 से अधिक अधिवक्ताओं ने पहुंचकर ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य जरूरी जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। व्यस्त दिनचर्या के बीच इस तरह की सुविधा मिलने पर अधिवक्ताओं ने संतोष जताया और भविष्य में भी ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, सचिव पंकज कुमार और सह सचिव अमित कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह शिविर लगाया गया है, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान कर उचित उपचार किया जा सके।
इस अवसर पर सुनील पंडित कुमार, रितेश पंवार, किशोर सैनी, अलका शर्मा, अमरपाल सिंह, राव मुनफैत अली, सुखपाल सिंह, हिमानी बोहरा, निशांत शर्मा, योगेश कुमार, रवि कुमार, आशीष पंडित सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies