
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा रुड़की द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत मृतक श्री मनोज कुमार के परिजनों को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई।
बैंक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मनोज कुमार इस योजना के अंतर्गत बीमित थे। उनके आकस्मिक निधन के उपरांत परिजनों द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए, जिसके बाद नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर बीमा दावा स्वीकृत किया गया।
शाखा प्रबंधक एवं बैंक अधिकारियों की उपस्थिति में परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि सौंपी गई। इस आर्थिक सहयोग से परिवार को कठिन समय में संबल प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। परिजनों ने बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए कठिन समय में बड़ी राहत साबित हुई है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies