दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। इमलीखेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में हिमालय हॉस्पिटल जौलीग्रांट के चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

गुरुवार को आयोजित इस शिविर में मरीजों को निःशुल्क जांच, दवाइयों का वितरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राव अकरम, डॉ. दिल्ली रमन एवं फार्मेसी अधिकारी बृजेश कुमार ने किया।शिविर में हिमालय हॉस्पिटल जौलीग्रांट से आए विशेषज्ञों में डॉ. मोहित (इंटरनल मेडिसिन), डॉ. अनमोल, डॉ. नासी (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंजली (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अक्षय सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राव अकरम ने बताया कि शिविर में लगभग 325 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में ही डिलीवरी कराना जरूरी है, इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। फार्मेसी अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान नेहा चेहल, किरण नाथ, भावना, नर्सिंग अधिकारी मनीष सैनी, रविंद्र प्रताप, अरविंद सैनी, मनोज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies