News

09-04-2026 15:24:58

विश्व नवकार दिवस पर रुड़की में गूंजा नमोकार महामंत्र, 108 देशों के श्रद्धालुओं ने किया सामूहिक जाप

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की।विश्व नवकार दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन समाज द्वारा श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, आदर्श नगर पड़ी में भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “सामूहिक ऐप” के माध्यम से विश्व के लगभग 108 देशों के श्रद्धालुओं ने एक साथ जुड़कर णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया।

प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ हुए इस सामूहिक मंत्र जाप में बड़ी संख्या में समाज के पुरुषों, महिलाओं एवं युवाओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और भक्ति का वातावरण बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि विश्व नवकार दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शांति, सद्भाव और आत्मिक शुद्धि का संदेश देना है। वर्तमान समय में जब विश्व तनाव, संघर्ष और अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में सामूहिक रूप से महामंत्र का जाप सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और मानवता को एकजुट करने का संदेश देता है।

कार्यक्रम के प्रायोजक अनिल जैन (अध्यक्ष) रहे। इस अवसर पर अवनीश जैन, सुभाष जैन (कोषाध्यक्ष), मुकेश जैन कानूनगो, अमन जैन, मनोज पंत, उदय जैन, सुगंध जैन, निधि जैन, कविता जैन, वीणा जैन, स्मृति जैन, अनिता जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन मंगलकामनाओं और विश्व शांति की प्रार्थना के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक एकता और वैश्विक सद्भाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies