News

09-04-2026 17:47:40

कलियर में ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ अभियान के तहत कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले में वारंटियों, संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच थाना कलियर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे नाहर सिंह निवासी पूरनपुर साल्हापुर कोतवाली रानीपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर उसे दबोच लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, उपनिरीक्षक राम अवतार और हेड कांस्टेबल ललित कुमार शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies