News

09-04-2026 19:22:25

भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत सुभाषगंज में स्वच्छता अभियान

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत सुभाषगंज में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की सफाई कर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प लेकर चलने वाला परिवार है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देशभक्ति, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। उनकी प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाज के बीच रहकर सेवा, संगठन और संस्कार की भावना को मजबूत करेंगे तथा आने वाले समय में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, मंडल महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, मंडल मंत्री संदीप गर्ग, मंडल मंत्री अमित सिंघल, पार्षद धीरज पाल, शिवम अग्रवाल, रिंकू बत्रा, शाहनवाज, मंडल महामंत्री अमित अरोड़ा, अभिषेक शर्मा, नीलकमल शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अशोक शर्मा, रामगोपाल शर्मा, ध्रुव कौशिक, संजीव राय (टोनी भाई), पार्षद मंडल प्रभारी सतीश सैनी एवं अक्षय कनौजिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies