News

09-04-2026 22:13:03

रुड़की नगर की व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल की पुलिस व अग्निशमन अधिकारियों संग बैठक, अग्निशमन कर्मियों का सम्मान

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुलिस अधीक्षक देहात एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ रुड़की नगर की व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शहर की सुरक्षा, यातायात एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कई सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक देहात एवं अग्निशमन विभाग के सीएफओ वंश बहादुर यादव तथा अग्निशमन अधिकारी रुड़की वंश नारायण यादव मौजूद रहे। व्यापार मंडल की ओर से नगर में बेहतर कानून व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक देहात ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि शहर में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर गत वर्ष सिविल लाइन स्थित अवसर शोरूम में हुए अचानक अग्निकांड का उल्लेख करते हुए अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना की गई। व्यापार मंडल ने अग्निकांड में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में अजय गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष), नवीन गुलाटी (प्रदेश महामंत्री), रामगोपाल कंसल (संयोजक), धीर सिंह (महानगर अध्यक्ष), कविस मित्तल, दीपक अरोड़ा (महानगर महामंत्री), अमित अग्रवाल (जिला उपाध्यक्ष), आदर्श कपानिया (जिला महामंत्री), आकाश गोयल, वसीम राजा, भरत कपूर, मनोज मेहरा, शैलेंद्र गोयल, सरदार सतवीर सिंह, नीटू कुमार, प्रदीप जैन, आशु शर्मा, मनोज धीमान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies