दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।रहमतपुर रोड के पास एक प्लॉट में खड़े एक बड़े ट्रक में शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें और उठता घना धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने धुआं उठता देख तुरंत ट्रक स्वामी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ट्रक मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चेतक कर्मी रविंद्र बालियान और जमशेद अली मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल विभाग की टीम ने भी बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि तब तक ट्रक के सभी टायर पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies