दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पहले मामले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दरगाह क्षेत्र से दो युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 2300 रुपये की नगदी, सट्टा पर्ची, पेन और गत्ता डायरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जुनैद निवासी तीमरदास सराय थाना नकासा संभल और असकर निवासी सहवाजपूरा थाना रायसती संभल (उत्तर प्रदेश) बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीं, दूसरे मामले में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस ने रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को हिरासत में लिया।पुलिस के मुताबिक इमलीखेड़ा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बढ़ने पर कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। सूचना पर चौकी प्रभारी शहजाद अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर झगड़ा कर रहे शेखर चौधरी और शुभम प्रसाद निवासी ग्राम सोहलपुर को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल बबलू कुमार,रविन्द्र बालियान, जमशेद अली,सुबोध कुमार, प्रकाश मनराल शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies