News

11-04-2026 07:51:00

उत्कर्ष महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक रंग में सराबोर हुआ हरिद्वार विश्वविद्यालय परिसर

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


रुड़की। हरिद्वार विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव ‘उत्कर्ष’ के दूसरे दिन पूरा परिसर सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

नहर किनारा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा ने छात्र-छात्राओं को सफलता के मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखकर आगे बढ़ें तथा माता-पिता और शिक्षकों का सदैव सम्मान करें। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

विश्वविद्यालय के चेयरमैन सत्येंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न राज्यों के लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार किया। देशभक्ति गीतों पर दी गई भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

बॉलीवुड गीतों पर आधारित नृत्य कार्यक्रम भी खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से पूरा पंडाल उत्साह और ऊर्जा से भर उठा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उपनिदेशक नमन बंसल, आईआईटी प्रोफेसर सत्येंद्र मित्तल, अनिल जैन, पराग जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies