दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला समिति (रजि) की ओर से धर्मशाला प्रांगण में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विकास त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
समिति अध्यक्ष समय सिंह सैनी ने कहा, “शिक्षा की अलख जगाकर उन्होंने समाज को नई दिशा दी और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने का कार्य किया, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।”
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मुल्कीराज सैनी, सुरेश चंद सैनी, मनपाल सिंह सैनी, राजेंद्र कुमार सैनी, जयपाल सिंह सैनी, सुरेंद्र कुमार सैनी, नवीन कुमार निश्चल, करण पाल सिंह सैनी, चंद्र मोहन राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies