दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। हरिद्वार विश्वविद्यालय रुड़की (बाजुहेड़ी) में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘उत्कर्ष-2026’ का समापन भव्य संगीत संध्या के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनिंदर भुट्टर के सुपरहिट गीतों से पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर हो गया। छात्र-छात्राएं देर रात तक उनके गीतों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अध्यक्ष सीए एसके गुप्ता, नीरू गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, नितिका बंसल, मास्टर सूर्यांश, विश्वविद्यालय एडवाइजर डॉ. रमा भार्गव एवं प्रो-वीसी डॉ. आदेश आर्य सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ किया।
संगीत संध्या के दौरान मनिंदर भुट्टर की मधुर आवाज और आकर्षक स्टेज प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ-साथ शिक्षक और स्टाफ ने भी जमकर आनंद लिया। देर तक संगीत और उल्लास का माहौल बना रहा।समापन अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गायक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सीए एसके गुप्ता का जन्मोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस दौरान डायरेक्टर विपिन सैनी, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, ओएसडी अभिनव भटनागर, डॉ. रविंद्र सैनी, संजना सिंह, निशा धीमान, जितेंद्र चौधरी, डॉ. रविंद्र आर्य, डॉ. रोशन ठाकुर, प्रो. प्रज्ज्वल चौधरी, डॉ. जीया सजीव, डॉ. देवव्रत कुमार, डॉ. एकता जैन, प्रो. मृणालिनी सिंह सहित समस्त प्राध्यापक एवं स्टाफ मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies