दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट राव बिलावर के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (एकता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी एवं प्रदेश सचिव शहबाज मुजम्मिल के नेतृत्व में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
एडवोकेट राव बिलावर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के शोषित, वंचित और पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए जो ऐतिहासिक योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सामान्य शिक्षा और सामाजिक समानता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारतीय किसान यूनियन (एकता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरमान त्यागी ने कहा कि बाबा साहेब सर्व समाज के नेता थे। उनके द्वारा निर्मित संविधान में सभी वर्गों और धर्मों को समानता का अधिकार सुरक्षित किया गया है। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है, जिससे आने वाली पीढ़ियां मार्गदर्शन प्राप्त करती रहेंगी।
इस अवसर पर एडवोकेट ठाकुर प्रदीप, एडवोकेट सतीश कुमार, शिवम कुमार, नीरज कुमार, सोनू कुमार, सुन्दर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव शहबाज मुजम्मिल (नगला कुबड़ा) एवं एडवोकेट शक्ति सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies