News

14-04-2026 17:18:06

अंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर जन कल्याण समिति (रजि.) द्वारा 14 अप्रैल 2026 को अंबेडकर चेतना भवन, प्रीत विहार कॉलोनी, रुड़की में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात महिला मंडल की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें भजन, कीर्तन और प्रेरणादायक कार्यक्रम शामिल रहे। बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

इस अवसर पर समिति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता एवं सचिन गुप्ता ने कहा में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक सुधार कार्यों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब का जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना संभव है।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विजय पाल, धर्मवीर सिंह, मनोज कुमार, सुमित सिंह, रावत सिंह, प्रेमप्रकाश, विनोद, जैकी, बसंत लाल, रूपचंद कटारिया, मुकेश भारती, नरेश कुमार, संदीप कुमार, सुशील कश्यप, राजेश कुमार, वीर सिंह, सलीम कुरैशी, अमित कुमार, मनीष, रोहित कुमार, रंजीत, राजू, अतुल, मीना, कविता, सरिता, सुमन देवी, दुर्गेश देवी, कुसुम देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies