News

14-04-2026 19:30:23

एनसीसी मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन रुड़की में संपन्न, नवीन सिंह ढैला बने प्रांतीय अध्यक्ष

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। एनसीसी मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी सर्विस एसोसिएशन, उत्तराखंड का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन 13 अप्रैल 2026 को रुड़की में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अधिवेशन में मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, जिला हरिद्वार मिनिस्ट्रियल अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष सईद अहमद, जिला महामंत्री रोहित शर्मा, उत्तराखंड मेडिकल बोर्ड के जिला अध्यक्ष मनोज नवानी, प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार अनिल चौधरी, शाखा रुड़की के अध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, एनसीसी मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष जगूड़ी, उपाध्यक्ष राजेंद्र लाल टम्टा, महामंत्री सुखबीर सिंह रावत तथा मुख्य संरक्षक नवीन सिंह ढैला सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अधिवेशन के प्रथम सत्र में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, गन्ना विकास सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम वीर सैनी, नगर निगम रुड़की की महापौर अनीता ललित अग्रवाल तथा माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) शोभाराम प्रजापति सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


द्वितीय सत्र में एनसीसी मिनिस्ट्रियल वर्ग के वार्षिक चुनाव मुकेश बहुगुणा, विक्रम सिंह रावत, कुलदीप बिष्ट एवं मनोज नवानी के नेतृत्व में संपन्न कराए गए। चुनाव उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें नवीन सिंह ढैला को प्रांतीय अध्यक्ष, रवि कपूर को प्रांतीय उपाध्यक्ष, सुखबीर सिंह रावत को प्रांतीय सचिव, जावेद अहमद को कोषाध्यक्ष, भुवन भास्कर बिष्ट को सह सचिव तथा संतोष भट्ट को संप्रेक्षक निर्वाचित किया गया।

निर्वाचित पदाधिकारियों को मुकेश बहुगुणा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के पश्चात आयोजित प्रथम बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष नवीन सिंह ढैला ने सुभाष जगूड़ी को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने अधिवेशन की सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि कपूर के विशेष योगदान की सराहना की।

अधिवेशन में नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, देहरादून एवं रुड़की सहित विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी की।

नवनियुक्त प्रांतीय अध्यक्ष नवीन सिंह ढैला ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ अधिवेशन का समापन हुआ।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies